भागलपुर, जनवरी 2 -- घैलाढ, संवाद सूत्र्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा मध्य विद्यालय घैलाढ में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत बीईओ रमेश चंद्र रमन को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में डीईओ संजय प्रसाद, बीडीओ अबिनाश कुमार, मुखिया परमेश्वरी यादव सहित शिक्षकों ने बीईओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीईओ संजय प्रसाद ने कहा कि रमेश चंद्र रमन जैसे कर्तव्यनिष्ठ और योग्य अधिकारी के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार आया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, पारदर्शिता और सतत निगरानी से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं और अन्य प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को भी इसी प्रकार कार्य करना चाहिए। बीडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि रमेश चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.