मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- गायघाट। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त बीईओ तारा कुमारी को विदाई दी गई। प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि बीईओ तारा कुमारी का सरल व्यवहार व कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय, सीओ शिवांगी पाठक, शिक्षक उमेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, एमडीएम प्रभारी चंदन कुमार, राकेश कुमार, रविशंकर सिंह, अमित सिंह, मुन्ना सिंह, राहुल कुमार, श्याम चौधरी, शोभा कुमारी, अंशु कुमारी, गौतम बिहारी, रुपेश झा, कृष्णमोहन सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...