गढ़वा, फरवरी 12 -- कांडी। जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत्त बीइइओ रम्भा चौबे का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय थे। बीइइओ रम्भा 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुई हैं। वह 21 जुलाई 1988 को इस सेवा में आयी थीं। अपने 37 वर्षों की सेवाकाल में उन्होंने अपनी सेवा को बखूबी निभाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत व विदाई गीत प्रस्तुत किये। मौके पर अतिथियों ने बीइइओ को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीआरपी सुनील कुमार, लेखापाल राकेश रौशन तिर्की, सीआरपी प्रभु राम, अरुण कुमार, मनोहर चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.