रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च के सेवानिवृत्त बिशप एजे एक्का को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। जीईएल चर्च कब्रिस्तान में मॉडरेटर, बिशप व पुरोहितों की उपस्थिति में दफन संस्कार की विधि पूर्ण की गई। इससे पूर्व चर्च कलीसिया के लोगों ने पार्थिव शरीर का दर्शन किया। उनके आवास से अंतिम यात्रा कब्रिस्तान तक निकाली गई, जहां ईसाई विधि से पार्थिव शरीर को दफनाया गया। अपने संदेश में मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि मृत्यु सत्य है। यीशु के द्वारा ही अनंत जीवन है। बिशप एक्का ने अपने जीवन और सेवा से कई लोगों को प्रभावित किया। मौके पर डिप्टी मॉडरेटर एमपी विलुंग, बिशप सीमांत तिर्की, बिशप जॉनसन लकड़ा, बिशप सीडी जोजो, महासचिव आइडी कंडुलना, अटल खेस, रेव्ह जॉली भेंगरा, रेव्ह निरल बागे सहित काफी संख्या में चर्च कलीसिया के लोग मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.