हापुड़, फरवरी 2 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट में मंदिर से लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी पर कार सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी कर्मवीर सिंह करीब 20 साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। 27 दिसंबर की सुबह मंदिर से लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर फरार हो गए थे। तीन गोली लगने से कर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खून से लथपथ कर्मवीर सिंह को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.