कन्नौज, जनवरी 11 -- बिशुनगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा के निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सुनील कुमार प्रहलाद का निधन हो गया। वह वर्ष 1985 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और उनकी प्रथम तैनाती नासिक में हुई। वर्ष 2008 में नासिक से ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के अनुसार, कल सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुत्र संतोष कुमार उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए, वहां डॉक्टरों ने शाम को हालत में सुधार बताकर घर ले जाने की अनुमति दी। लेकिन घर पहुंचने के बाद रात में उनकी स्थिति फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन में बैठाने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सुनील कुमार अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी, चार बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल छा गया। रविवार सुबह क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.