मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीवछ कॉलेज मोतीपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजकिशोर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों में शोक जताया। उनके निधन पर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रामनरेश पंडित की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान दो मिनट के मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर डॉ. निंदा राम, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. निर्भय कुमार सिन्हा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सरोज कुमार, अब्दुल खालिद, अरविंद कुमार, प्रभाकर मिश्रा, विजय कुमार, मनोज कुमार, अंकुर कुमार, आनंद कुमार, चंद्रकेत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.