गोपालगंज, मार्च 31 -- फुलवरिया। स्थानीय फुलवरिया गांव निवासी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ब्रम्हाइन के सेवानिवृत्त प्राचार्य ईश्वर दयाल सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षाविद, शिक्षक व स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। रविवार को पंचायत सरकार भवन में एक शोक सभा आयोजित की गई, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मुखिया अल्ताफ हुसैन, उपमुखिया अगस्त शर्मा, प्राचार्य लाल बाबू मांझी, शिक्षक संतोष कुमार, दीपेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.