लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, हि.प्र.। स्थानीय केएसएस कॉलेज में कार्यरत प्रधान सहायक कमल किशोर एवं आदेशपाल अजय कुमार को सेवानिवृत होने पर गुरुवार को सार्वजनिक समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया। वरिष्ठ हिंदी प्राध्यापक डा. ब्रजेंद्र कुमार ब्रजेश के अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन कर्मचारी इकाई संघ के सचिव संतोष कुमार एवं प्रधान सहायक बबलू कुमार ने किया। सहायक प्राध्यापक सह समन्वयक स्नातकोत्तर दर्शन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. अमित कुमार ने दोनों के कार्यकाल को सराहनीय बताया। दोनों सेवानिवृत कर्मी को कॉलेज प्रशासन ने अंग वस्त्र व फूल का माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया। मौके पर डा. शुभाशीष राय, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. शिवांगी गुप्ता, संजीव कुमार मिश्रा, रमेश कुमार एवं पंजाबी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.