गंगापार, जनवरी 4 -- क्षेत्र के तिसेनतुलापुर गांव निवासी 78 वर्षीय विन्ध्यवासिनी प्रसाद पांडेय का बीमारी के दौरान एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया। वे वर्ष 2010 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिसेनतुलापुर से सेवा निवृत्त हुए थे। तिसेनतुलापुर के पहले लंबी अवधि तक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांडा खास में भी वे नियुक्त रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे जरूरतमंदों और असहायों की सेवा में लगे रहते थे, लेकिन प्रचार प्रसार से बिल्कुल दूर थे। उनके निधन पर भाजपा नेता योगेश शुक्ला, ग्राम प्रधान तिसेनतुलापुर रविंद्र कुमार शुक्ला, गायत्री शुक्ला, हरि शंकर पांडेय, ओम प्रकाश द्विवेदी आदि शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...