बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- फोटो: इंदुभूषण: विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक को सम्मानित करते हुए शिक्षक व अन्य। बिहारशरीफ। मध्य विद्यालय चोरसुआ के प्रधानाध्यापक इंदुभूषण के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंदुभूषण ने कहा कि 31 वर्षों के सेवाकाल में बच्चों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मौके पर शिशिर कुमार सिन्हा, संजय कुमार, रामाधीन प्रसाद, राजीव कुमार उर्फ बीरू, कुमार अमिताभ, प्रेम कुमार, आदित्य राज, सुशीला कुमारी, मनोरमा कुमारी, अरुणा कुमारी, मो शहवाज आलम, साक्षी सुमन, विजय लक्ष्मी, गुलशन रजक, बिंदु सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...