विकासनगर, मार्च 31 -- सरस्वती शिशु मंदिर बाबूगढ़ के प्रधानाचार्य धन सिंह सजवाण के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक बिमलेश त्यागी ने प्रधानाचार्य का जीवन परिचय रखते हुए बताया सजवाण ने एक जुलाई 1987 से लेकर 31 मार्च 2025 (38 वर्ष) की लंबी अवधि तक विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं दीं। विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जितने भी विद्यालयों में वे रहे वहां उन्होंने अपनी बौद्धिकता, शिक्षण और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन से विशेष छाप छोड़ी है। इस दौरान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, बाज सिंह, जयंती चौहान, सीमा डोभाल, प्रेमचंद जैन, नीरज शर्मा, सुनीता भट्ट, रेखा सिंह, मुकेश कुमार, शोभा सिंह, पुष्पराज अरोड़ा आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.