अररिया, मई 27 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के सहबाजपुर पंचायत निवासी सह राजकीय मध्य विद्यालय सहबाजपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भोलानाथ झा का रविवार की दोपहर निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे चार पुत्र देशबंधु,विशबंधु,दीनबंधु,प्रियबंधु और तीन पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन की सूचना मिलते हीं लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी।उनके निधन पर जिले के क्षाविदों,सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर अनूप लाल यादव,गोकुल बाबू,सुरेंद्र यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भोलानाथ झा शिक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि भोलानाथ झा सेवानिवृत्त होने के बाद भी हमेशा शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.