फिरोजाबाद, नवम्बर 30 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस महकमे में अपनी अधिवर्षता आयू पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ विदाई दी गई तथा उनके अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयू पूर्ण कर 30 नवंबर को निरीक्षक नागरिक पुलिस उमापति मिश्र, फायरमैन रामदिनेश तथा लीडिंग फायरमैन सत्यदेव गौतम सेवानिवृत हुए। क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं माला पहनाकर सम्मान किया तथा उनके काम की सराहना की। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों के साथ प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.