बहराइच, नवम्बर 30 -- बहराइच। रविवार को तीन पुलिसकर्मी, पुलिस विभाग में कार्य करते हुए आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप उनि अवधेश कुमार सिंह, उनि गरजन राम, लीडिंग फायर मैन लाखन सिंह को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नानपारा, पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी महसी, पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, नारायणदत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात, राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...