साहिबगंज, फरवरी 1 -- उधवा। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कामुडांगा के पारा शिक्षक ज्योतिष चंद्र भगत शनिवार को सेवानिवृत हो गए। विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें फूल-माला,शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अराधन रविदास ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अराधन रविदास ने कहा कि करीब 20 वर्षों तक उन्होंने इस विद्यालय में सेवा दी है। उनका विद्यालय के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदन किस्कू, ग्राम प्रधान साहेब राम मुर्मू, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष बाबूधन मरांडी आदि थे। ----------- चार महीने से नहीं मिला चावल, उधार पर चल रहा एमडीएम उधवा। बच्चों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन की राशि व चावल स्कूलों में चार महीने से नहीं मिला है। इस कारण अधिकांश स्कूलों मे...