कानपुर, नवम्बर 5 -- बैंक खाता बंद होने व इसका ऑनलाइन नवीनीकरण कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने मंगलपुर थाना क्षेत्र के रती का पुरवा संदलपुर में रहने वाले एक सेवानिव्त्त दरोगा के खाते से 13.19 लाख रुपये पार कर दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के साथ ही अकबरपुर स्थित साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद साइबर प्रभारी ने मामले की छानबीन शुरू की है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रती का पुरवा निवासी सेवानिवृत्त रामजीवन ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर में उनके मोबाइल पर पीएनबी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक का खाता बंद हो चुका है। उसने ऑनलाइन खाते का नवीनीकरण कराने के लिए उनसे डेविड कार्ड नंबर, सीवीवी व पिन आदि की मांग की। उसके झांसे में आए रामजीवन...