मुंगेर, फरवरी 4 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए तीन स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की जीएनएम रीता भारती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारापुर में कार्यरत एएनएम सरिता देवी तथा अनुमंडलीय अस्पताल में बीसीजी टेक्नीशियन पद पर कार्यरत बाल्मीकि कुमार को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी ने कहा कि रीता भारती,सरिता देवी और बाल्मीकि कुमार ने अपने पूरे सेवा काल में मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखा। इनका कार्य निष्ठा,ईमानदारी और संवेदनशीलता का उदाहरण है। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकि...