खगडि़या, दिसम्बर 6 -- खगड़िया। सेवानिवृत्त जिला जज सह उच्च न्यायालय में रहे रजिस्ट्रार खगड़िया गोशाला रोड टीचर्स कॉलोनी निवासी रामविलास गुप्ता का बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। व्यवहार न्यायालय खगड़िया के सेवानिवृत्त सहायक कर्मी सुभाष चन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि वे जिला जज के अलावा हाई कोर्ट पटना एवं झारखंड में रजिस्ट्रार/उपरजिस्ट्रार तथा झारखंड राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त भी रहे थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अन्तत: 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। खगड़िया स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने वाले लोग दिनभर आते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.