पटना, जनवरी 7 -- पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय सिन्हा की पत्नी अन्नपूर्णा सिन्हा का निधन हो गया। वह 90 वर्षीय धर्मपरायण महिला थीं। बुधवार को गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति प्रभात कुमार सिंह, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा, न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा, महाधिवक्ता पीके शाही, वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह, सरकारी वकील अरविंद उज्ज्वल, कुमार मनीष समेत अनेक वकीलों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...