गोरखपुर, फरवरी 10 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त चिकित्सक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने कहा कि दो घंटे के भीतर तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। धमकी से डरे चिकित्सक की तहरीर पर कैम्पियरगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही चिकित्सक के आवास और मेडिकल स्टोर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर-13, रामजानकी नगर निवासी डॉ. मन्नालाल गुप्ता दस वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके पुत्र अरुण गुप्ता की कस्बे के बीएमसीटी मार्ग स्थित बाजार मोड़ पर मेडिकल स्टोर है, दुकान पर सोमवार की शाम डॉ. गुप्ता बैठे थे। आरोप है कि शाम करीब 4.19 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. गुप्ता के मोबाइल पर कॉल किया...