प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- प्रतापगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, मंत्री जितेंद्र बिहारी पांडेय के नेतृत्व में बैठक हुई। रिटायर कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए विकासभवन में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। अलग-अलग विभागों से रिटायर कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के लिए संबंधित शिकायती पत्र सौंपा गया है। डीएम सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने संगठन की मांग का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। बैठक में जिला मंत्री रामधन सरोज, गुरु दयाल गुप्ता, विधिदेव शुक्ला, श्रीकांत पांडेय, केडी दुबे, शारदा प्रसाद दुबे, सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.