बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- अखिल भारतीय राज्य पेंशन फेडरेशन के आह्ववान पर सेवानिवृत्त कर्मचारी-पेंशनधारकों ने सोमवार को आठवें वेतन आयोग, पेंशन पुनरीक्षण समेत अन्य संशोधनों को शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नगर के राजेबाबू पार्क से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुरदास लोधी ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेंशन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। मंत्री ब्रह्म सिंह चौधरी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन का समुचित पुनरीक्षण किया जाए और फिटमेंट फैक्टर को तर्कसंगत रूप से बढ...