बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में प्रयागराज के महालेखाकार निरीक्षण दल ने जिले के सभी आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रिटायर कर्मचारियों के बकाया का समय पर निपटारा करने,सामान्य भविष्य निधि की गड़बड़ियों को सुलझाने और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। निरीक्षण दल के प्रतिनिधि जेएस सोढी और नंदकिशोर यादव ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन व अन्य भुगतानों में अनावश्यक देरी न की जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्तियों का नियमित मिलान करें और डबल लॉक में सुरक्षित वस्तुओं का प्रत्येक वर्ष मई माह में अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कराएं। वित्तीय नियमों पर चर्चा करते हुए दल ने बताया कि शासनादेश के अनुसार एरियर का भुगतान समय पर हो, लेकिन इसे मासिक वेतन बिल के...