प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- साइबर शातिरों ने सेवानिवृत्त कर्नल सहित दो लोगों के एटीएम बदलकर उनके खातों से रुपये निकाल लिए। ठगों ने कुछ ही अंतराल पर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों भुक्तभोगियों ने फाफामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शांतिपुरम के रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सेवानिवृत्त कर्नल हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक शनिवार दोपहर वह लेबर चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। पीछे से आए दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ देर बाद उनके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। शातिर ठगों ने कुछ देर बाद ही मऊआइमा के गैंडा उमरिया गांव निवासी अभय कुमार मिश्र का भी एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। वह भी शांतिपुरम के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवकों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.