गाजीपुर, जनवरी 1 -- गाजीपुर। माय भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के एपीएस सुभाष चंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त हो गये। कर्मचारियों की ओर से गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सेवानिवृत जिला जज तिलेश्वर प्रजापति, प्रवीण कुमार महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष कमरुद्दीन ने उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि सुभाष चंद्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए माय भारत के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। उनको स्मृति चिह...