पटना, दिसम्बर 1 -- सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स परिषद की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। महासचिव अशोक कुमार ने संघीय प्रयास से विभागीय कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। बैठक में कहा गया कि पटना उच्च न्यायालय का मार्च 2011 के पूर्व के चारित्री में बेंचमार्क नहीं देखने का न्यायादेश है, परंतु जल संसाधन विभाग अनुपालन में टालमटोल कर रहा है। संघीय प्रयास एवं न्यायालय के हस्तक्षेप से मामले का निराकरण होकर रहेगा। साथ ही 87 एवं 88 बैच के सदस्यों के द्वितीय एमएसीपी में वेतनमान पीबी -3 ग्रेड पे -6600/- का मामला सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के अंतिम चरण में है। बैठक में अतुल कुमार वर्णवाल, अशोक कुमार पूर्वे, मोती लाल मंडल, तारकेश्वरधर द्विवेदी, राजेन्द्र कुमार सिंह, कलीमुल्ला, ओमप्रकाश, रामकिशोर प...