हरिद्वार, फरवरी 14 -- कनखल क्षेत्र में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार के बैंक खाते से 5.30 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कनखल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अक्तूबर 2024 को उनके खाते से 5,30,019.50 रुपये निकाल लिए गए थे। इस खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आई, जिसे पीड़ित ने किसी के साथ साझा नहीं किया था। उनके प्रार्थना पत्र में बैंक कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। उनके अनुसार, ठगी के दिन ही बैंक के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन पर भी सूचना दी गई, लेकिन कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट...