मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिन्हा (83) का निधन शनिवार की सुबह पटना में हो गया। मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। वे अपनी पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों सहित नाती-पोतों वाला भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिले के भदई गांव निवासी सिन्हा ने काफी अरसे तक पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही के निजी सचिव का काम भी संभाला था। उन्होंने कुछ समय के लिए सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर का बीडीओ भी रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेस नेता अरविंद कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रेरित कुमार, मोहन प्रसाद सिन्हा, आलोक कुमार, राकेश कुमार सिंह, विजय सिन्हा, जयराम सिंह सहित अन्य ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.