चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर, आदर्श मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में एक सादगीपूर्ण तथा भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर प्रमुख प्रधानाध्यापिका राधिका बिरवा को उनके कार्यकाल की समाप्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका बिरवा के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भी उनकी सरलता, अनुशासन और मातृवत स्नेह को याद करते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। मौके पर सहायक शिक्षक दमयंती हेंब्रम, संगीता बाला महतो, नीलम कुमुद डाडेल, राजीव रंजन महतो, सकील अहमद, दिव्या डाहंगा, उर्मिला महतो सहित समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...