चक्रधरपुर, फरवरी 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के सीनियर एएनएम कुमारी इंदिरा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, डॉ. केके मुंडू समेत अन्य चिकित्सक और कर्मचारी, एएनएम मौजूद रहे। मौके पर चिकित्सकों और कर्मियों ने सेवानिवृत्त सिस्टर कुमारी इंदिरा की कार्य की प्रशंसा की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि इंदिरा ने पूरी सेवा बेदाग और अनुशासन के साथ पूरी की। ड्यूटी के दौरान नियमित और समय से पहले पहुंचना उनकी खासियत थी। अस्पताल में काम करते हुए उन्होंने अपने सभी साथियों को अपने काम से कभी निराश नहीं किया। उनका सभी के साथ पारिवारिक संबंध बना रहा, जिसका फायदा विभाग को भी मिला। उनके अच्छे समन्वय के कारण सभी विभागीय य...