सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड के मध्य वद्यिालय दोस्तपुर खैरवी उत्तरी में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। इसमें सेवानिवृत शक्षिक हरिनारायण राय को वद्यिालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। हेडमास्टर सह अराजपत्रित प्रारंभिक शक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल ने शक्षिक श्री राय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शक्षिक कभी सेवानिवृत नहीं होते है। जीवन के अंतिम क्षणों तक अपने ज्ञान की आभा से समाज का मार्गदर्शन करते रहते है। मौके पर नरेंद्र नाथ ठाकुर, मनोज कुमार, रौशन कुमार चौधरी, मो मुस्तफा, अशराफुल हक, धर्मशिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, सरस्वती, चंद्रमोहन प्रसाद, महेश राय, श्यामनंदन चौधरी, रामसिकिल देवी, रामकली देवी सहित अभिभावक एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.