कटिहार, फरवरी 1 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के लगूवा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पोखरिया के सहायक शिक्षक मोहम्मद अफाजुद्दीन के सेवानिवृत्ति के मौके पर विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मान जनक विदाई शनिवार को दी गयीं। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जहिरुद्दीन एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। मौके पर काजी शाहबाज, संतोष पासवान, बबिता राय, हलीमा खातून, कावेरी लाहिरी, मोहम्मद आरिफ प्रवीर कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.