चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा। व्यवहार न्यायालय परिसर चाईबासा में कार्यरत धनंजय कुमार जमादार, सहायक, व्यवहार न्यायालय चाईबासा की सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री जमादार ने कुल 28 वर्षों तक व्यवहार न्यायालय चाईबासा में निष्ठापूर्वक कार्य किया। विदाई समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मौहम्मद शाकिर ने उन्हें शाल उढाकर सम्मानित किया मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सूर्य भूषण ओझा ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह ने उन्हें उपहार प्रदान किया। प्रभारी निबंधक पूजा पांडे ने भी पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय कर्मचारी परिवार की ओर से भी उन्हें उपहार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्याया...