चम्पावत, अप्रैल 3 -- लोनिवि के मेट धर्मानंद कापड़ी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। प्रांतीय खंड कार्यालय में ईई एमसी पलड़िया की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्य व्यवहार की सराहना की। यहां सहायक अभियंता पंकज राय, मनोज बिष्ट, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सीएम कापड़ी, चंद्राबल्लभ जोशी, बलदेव कापड़ी, कमलाकांत, आजाद चंद्र बिनवाल, हरीश बिनवाल, टीकाराम कापड़ी, उमेश भट्ट आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.