शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने कहा कि प्रो. सिंह ने प्राचार्य पद पर रहते हुए शैक्षणिक और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. आलोक कुमार सिंह, कमलेश त्रिवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...