बेगुसराय, जनवरी 31 -- नावकोठी। स्थानीय थाना में कार्यरत चौकीदार हरेराम तांती को सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने की। सेवानिवृत्त चौकीदार को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि वर्ष 1987 में हरेराम तांती ने थाना में योगदान दिया था तथा लंबे समय तक डाक पहुंचाने सहित अन्य जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके स्वस्थ व खुशहाल भविष्य की कामना की। मौके पर एसआई विश्वजीत कुमार, एसआई विपिन ओझा, पीएसआई मिथिलेश कुमार, अंकिता कुमारी, चौकीदार महेंद्र पासवान, चुम्मन पासवान, शंकर महतो, अर्जुन महतो, रामवीर पासवान, मो. अफरोज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.