सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- बाजपट्टी। मध्य विद्यालय बनगांव बाजार के प्रधानाध्यापक गिरिजेश नंदन के सेवानिवृति उपरांत समारोह आयोजित कर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्षता मणिभूषण शर्मा तथा मंच संचालन शिक्षक नेता मो. जमशेद आलम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने कहा कि अपने 32 वर्ष के कार्यकाल में बतौर शिक्षक और प्रशासक के रूप में उन्होंने जो छवि बनाई वह सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। फलदार पेड़ सहित अंगवस्त्र, कलम, रामायण भेंट की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक द्विजेंद्र कुमार, फेकन बैठा, मुनिद्र पाठक, विपिन प्रसाद, अरविन्द कुमार, कमलेश कुमार, जयप्रकाश , अजय कुमार, फैयाज आलम, शिवशंकर पासवान, महताब बैठा, रमेश कुमार, प्रभाकर कुमार थे। भुगतान में देरी पर डीएम सख्त, डीपीओ से शो-कॉज सीताम...