चम्पावत, नवम्बर 10 -- लोहाघाट। अखिल भारतीय ग्रामीण सेवा संघ के मंडलीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह माहरा को सेवानिवृति पर विदाई दी। वक्ताओं ने जनकांडे खेतीखान शाखा डाकघर के डाककर्मी के कार्य व्यवहार की सराहना की। इस दौरान लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। यहां राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष चरन सिंह बिष्ट, पूर्व सर्किल सचिव भूपेन्द्र देव, डीके खर्कवाल, रमेश देव, नारायण सिंह माहरा, विनोद माहरा,गोविन्द सिंह, कमल मेहरा,बबीता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...