साहिबगंज, जनवरी 6 -- बरहेट l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुसमा में कार्यरत एएनम रानी एस्थर सोरेन बीते दिनों सेवानिवृत हो गई थी। उनके सेवानिवृत्ति पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें बतौर अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने सेवानिवृत एएनएम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अपना योगदान 1990 में दी थी l विगत 35 वर्षों से स्वास्थ्य उपकेंद्र कुसमा में पदस्थापित थी l उन्होंने अपनी ईमानदारी पूर्वक सेवा दी l सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई l स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लाभुको तक पहुंचाने की बैठक में हुई समीक्षा बोरियो, प्रतिनिधि। सीएचस...