अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- सेवानिर्वत्त कर्नल डेविड डैनियल का 85 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया है। सेवानिर्वत्त कर्नल डेविड डैनियल का जन्म 1942 में हुआ था। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय सेना में सेवा दी। वह नगर के स्प्रिंग डेल्स स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष थे। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्नल डेविड डैनियल ने अपना जीवन शिक्षा के कार्य के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि शिक्षा राष्ट्रीय प्रगति के लिए सबसे मजबूत नींव है। इसी सोच के साथ उन्होंने स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा की स्थापना की। उनके नेतृत्व में संस्थान ने बच्चों तक शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और मूल्य-आधारित शिक्षा पहुंचाई। उनके निधन पर अल्मोड़ा से राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों, व्यापारियों, शिक्षाविद, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.