रुद्रपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर। बड़े गुरुद्वारे के सेवादार को टक्कर मारने वाले आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ग्राम बांसखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र पुरन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके मामा विचित्र सिंह बड़े गुरुद्वारे में सेवादार थे। 31 जनवरी, 2025 को सुबह साढ़े छह बजे वह साइकिल पर लंगर लेकर कुंडेश्वरी जा रहे थे। मालवा फार्म के पास डंपर संख्या एचआर 58 डी 3339 के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। तेजी में होने के कारण डंपर भी सड़क किनारे पलट गया। हादसे में विचित्र की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.