रांची, फरवरी 22 -- रांची। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को अमृत परियोजना के तहत अरगोड़ा तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के ध्येय के साथ करीब 200 सेवादारों ने सुबह 8 से 11 बजे तक तालाब और आसपास के परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण और उसके बचाव हेतु सक्रिय कदम उठाना है। अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता के सान्निध्य में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...