संभल, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर संभल जनपद में भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहजोई स्थित रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर सिंह प्रजापति और विधान परिषद सदस्य ऋषि पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विचार गोष्ठियों, संवाद सम्मेलनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, साथ ही देशभक्ति व विकास पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसका मंत्री ने अवलोकन किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.