सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली कंपनी के प्रमंडलीय कार्यालय में सोमवार की देर शाम तीन अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथ ही सीवान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में नवपदस्थापित विद्युत कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार का स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार, राजस्व जेई विनय कुमार व सहायक स्टोर नियंत्रक मो. आशिक अली के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सीवान डिविजन अंतर्गत रघुनाथपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के राजस्व जेई विनय कुमार का स्थानांतरण बेगूसराय टाउन में किया गया है। उधर, सहायक स्टोर नियंत्रक मो. आशिक अली, जो सीवान स्टोर में सहायक भंडार नियंत्रक के कार्यकारी प्रभार में थे। उनका स्थानांतरण केंद्रीय भंडार, मुजफ्फरपुर ...