नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीपुर द्वार जंक्शन के बीच चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को सेवक स्टेशन पर दो मिनट का प्रयोगात्मक ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 15483 अलीपुर द्वार से जाते समय सेवक स्टेशन पर दोपहर 1.26 बजे पहुंचेगी और वहां से 1.28 बजे चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली से जाते समय सेवक स्टेशन पर दोपहर 3.27 बजे पहुंचेगी और वहां से 3.29 बजे चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...