गाजीपुर, फरवरी 17 -- जमानियां। मुकद्दस रमजान को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई। 19 फरवरी से पहले रोजे की शुरुआत के साथ ही रहमत का पहला अशरा शुरू हो जाएगा। कस्बा बाजार, सदर महाल (पुरानी सट्टी), पालिका मोड़ और रेलवे स्टेशन बाजार में सहरी और इफ्तार के सामानों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ देखी गई। सेवईयां, खजूर, फल, शर्बत सहित अन्य खाद्य सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि रमजान दीन-ए-इस्लाम में खास अहमियत रखता है और रोजा हर बालिग, तंदुरुस्त मुसलमान पर फर्ज है। वहीं नूरी मस्जिद के इमाम असरफ करीम कादरी ने कहा कि रोजा सब्र, परहेजगारी और इबादत का महीना है। इस दौरान नमाज, कुरआन की तिलावत, जकात, सदका और फितरा देने का विशेष महत्व है। पूरा महीना इबादत और नेकियों में गुजरेगा, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

हिंदी ह...