चतरा, दिसम्बर 13 -- चतरा प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के लकलकवानाथ मंदिर स्थित नवनिर्मित "सेल मार्ट" शोरूम का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पुर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया। उन्होने कहा कि चतरा में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने शोरूम संचालक को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने का आग्रह किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...