बोकारो, मार्च 17 -- बोकारो , प्रतिनिधि। सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो में नए प्रशिक्षुओं को शामिल करने को लेकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का का चयन ट्रायल 19 मार्च व 20 मार्च को सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जाएगा। इस दो दिवसीय चयन ट्रायल में सिर्फ बोकारो जिले के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए सेल फुटबॉल अकादमी के कोच सह बीएसएल खेल विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुभाष रजक ने बताया कि दो दिवसीय चयन ट्रायल में अंडर 16 आयु वर्ग के विभिन्न फुटबॉल क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस चयन ट्रायल में प्रारंभिक चरण के लिए फुटबॉल खिलाडियों का चयन किया गया। चयन ट्रायल में हिस्सा लेने को लेकर खिलाडि़यों की योग्यता में प्रतिभागी खिलाड़ी का जन्म तिथि 1 जनवरी 2009 से लेकर 31 दिसंबर 2010 के बीच होना अनिवार्य है। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.