अयोध्या, जनवरी 16 -- अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नैय्यर कालोनी से सेल टैक्स आफिसर के आवास से सरिया चोरी करते बीकापुर कोतवाली के परोमा चौरेबाजार निवासी शुभम यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेल टैक्स अधिकारी के निजी चालक मनोज कनौजिया निवासी अमनपुर पचदेवरा,हरदोई का कहना है कि निर्माण स्थल से शुभम गुरुवार की रात एक बोरी में सरिया के टुकड़े भरकर अपने बाइक पर लाद रहा था। शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...